photo output

जमशेदपुर: कदमा गोरा हत्याकांड में महिला सिपाही गिरफ्तार, जांच में सामने आई भूमिका

खबर को शेयर करें
photo output

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित गोरा हत्याकांड में पुलिस ने एक महिला सिपाही को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला सिपाही का नाम संगीता खालको है, जो धनबाद बालिका संप्रेक्षण गृह में तैनात थी। जांच के दौरान इस मामले में उसकी भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, संगीता खालको इस मामले में नामजद आरोपी थी। उसके बेटे सलमान के खिलाफ पहले से ही हत्या, फायरिंग और रंगदारी जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जेल में बंद है। पुलिस ने जांच के आधार पर संगीता के खिलाफ भी कार्रवाई की है।

बताया जाता है कि 21 नवंबर 2025 को इमामबाड़ा के पास मो तौकीर उर्फ गोरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। साथ ही, हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और एक कार भी बरामद की जा चुकी है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह हत्या गैंगवार का नतीजा थी। आरोपियों से पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं। फिलहाल कदमा पुलिस मामले की बाकी कड़ियों की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।