42795

Jharkhand: पाकुड़ में कांग्रेस की अहम बैठक, वार्ड स्तर की समस्याओं के समाधान और संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

खबर को शेयर करें
42795

Jharkhand News:- पाकुड़ नगर कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें नगर क्षेत्र के सभी वार्ड अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना तथा वार्ड स्तर की जनसमस्याओं की पहचान कर उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल करना था।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार और जिला स्तरीय नेता असद हुसैन मौजूद रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा यादव ने की। इस दौरान संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा यादव ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही बढ़ती है। उन्होंने नगर क्षेत्र के सभी 21 वार्ड अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को चिन्हित कर उनके त्वरित समाधान के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देकर ही कांग्रेस संगठन लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत कर सकता है।

बैठक में नेताओं ने संगठन को बूथ और वार्ड स्तर तक सशक्त बनाने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर भी जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की गई।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद मिथुन मरांडी, नजरुल अंसारी, पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद सलीम, कुतुबुद्दीन अंसारी, विश्वजीत दीक्षित, रेहान फारुकी, निर्मल कुमार भगत, युसूफ अंसारी, बबलू शेख, बुची सिंह, बेली देवी, सुमन चौबे, बैद्यनाथ यादव, टोनी शेख, दीपेश दास, गुरुदेव राय, शाकिर अंसारी, तैमूर शेख, प्रसनजीत मित्रा, संदीप टुडू, विमल यादव, मोहम्मद कलीमुद्दीन अंसारी, हसनुज शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन विस्तार, जनसमस्याओं के समाधान और नगर क्षेत्र में कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।