IMG 9266

जमशेदपुर के आजादनगर में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार ने मांगा मुआवजा

खबर को शेयर करें
IMG 9266

जमशेदपुर: आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गरीब कॉलोनी में काम करते समय एक राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक का नाम रवि माझी (22) था, जो बालीडीह का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि रवि एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। साथ में काम कर रहे लोगों ने उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रवि के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिवार का कहना है कि हादसे के बाद ठेकेदार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसका फोन बंद मिला। परिजनों ने ठेकेदार और मकान मालिक से मुआवजा देने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है।