चक्रधरपुर: ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

चक्रधरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि असलम चौक के पास एक युवक ब्राउन शुगर बेच रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। उसकी पहचान पापड़हाता निवासी 28 वर्षीय एहतेशाम वकार के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान उसके पास से 1.46 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि इलाके में नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।


