IMG 20260616 WA0006

Jamshedpur:- टेल्को छिनतई मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार तड़के मुठभेड़, एक आरोपी एनकाउंटर में घायल, MGM में इलाज जारी

खबर को शेयर करें
IMG 20260616 WA0006

जमशेदपुर के टेल्को में छिनतई के बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार तड़के करीब 2:30 बजे एक बार फिर मुठभेड़ हुई

पुलिस और आरोपी हरपाल सिंह उर्फ गबरू के बीच सिद्धगोड़ा के लंबा मैदान इलाके में मुठभेड़ हुआ जिसमें जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई

जानकारी के अनुसार छिनतई मामले में गिरफ्तार गबरु को टेल्को थाना पुलिस मंगलवार तड़के लंबा मैदान लेकर पहुंची थी। पूछताछ में गबरु ने पुलिस को बताया था कि छिनतई के बाद जेवरात और अन्य सामान उसने लंबा मैदान क्षेत्र में छिपाकर रखा है। इसी निशानदेही पर पुलिस उसे मौके पर लेकर गई थी।

इसी दौरान अचानक गबरु ने पुलिस टीम के साथ मौजूद सब-इंस्पेक्टर सुशांत सुंडी की सरकारी पिस्टल छीन ली और भागने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दो से तीन राउंड फायरिंग भी की पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने और आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी लेकिन वह भागता रहा।

इसके बाद टाइगर मोबाइल के जवान शम्स तबरेज खान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो राउंड फायरिंग की। जवाबी फायरिंग के दौरान एक गोली गबरु के पैर में लगी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसके कब्जे से सरकारी पिस्टल भी बरामद कर ली और उसे इलाज़ के लिए MGM ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी, डीएसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

बता दें कि सोमवार शाम टेल्को थाना क्षेत्र में एक महिला से चेन छिनतई की घटना हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने उनका पीछा शुरू किया था। इसी दौरान सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।