IMG 9110

जमशेदपुर: पीएम आवास योजना के लाभार्थियों ने विधायक सरयू राय का सम्मान किया और उनका धन्यवाद किया। लोगों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

खबर को शेयर करें
IMG 9110

लाभार्थियों का कहना है कि उनके फ्लैट मिलने में काफी देरी हुई थी, लेकिन सरयू राय ने उनकी बात उठाई और मदद की। अब 19 जून को लोगों को उनके फ्लैट की चाबी मिलने वाली है, जिससे सभी बहुत खुश हैं।

सरयू राय ने कहा कि लोगों ने कई साल तक धैर्य रखा और अपने हक के लिए संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि फ्लैट तैयार हैं और जल्द ही लोगों को सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआत में अगर कोई छोटी-मोटी परेशानी आती है तो उसे भी दूर किया जाएगा।

इस मौके पर बड़ी संख्या में लाभार्थी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने जल्द अपना घर मिलने की खुशी जाहिर की।