IMG 9042 2

जमशेदपुर: टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने एक बड़ी चोरी की कोशिश को रोक दिया। मंगलवार सुबह मिली सूचना के बाद सुरक्षा कर्मियों ने प्लांट में जांच की और तीन लोगों को पकड़ लिया।

खबर को शेयर करें
IMG 9042 2

जांच के दौरान उनके पास से करीब 79 किलो तांबे की केबल मिली। बताया जा रहा है कि वे कंपनी का सामान चोरी करने की कोशिश कर रहे थे।

पकड़े गए लोगों की पहचान मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शहबाज और मुबारक अली के रूप में हुई है। सुरक्षा टीम ने तीनों से पूछताछ की और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

कंपनी का कहना है कि समय पर कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगा रही है कि इस घटना में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।