IMG 9017

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र में देर रात कुछ बदमाशों ने एक 407 मालवाहक वाहन के चालक और खलासी पर हमला कर दिया। दोनों ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास वाहन खड़ा कर रात में आराम कर रहे थे।

खबर को शेयर करें
IMG 9017

जानकारी के अनुसार, रात करीब 2 बजे कुछ युवक वाहन के पास पहुंचे और पैसे मांगने लगे। चालक ने उन्हें कुछ पैसे दिए, लेकिन वे और पैसे मांगने लगे। जब चालक ने मना किया तो बदमाशों ने वाहन पर हमला कर दिया और अंदर घुस गए।

आरोपियों ने चालक और खलासी के साथ मारपीट की। इस दौरान चालक को धारदार हथियार से चोट लगी, जबकि खलासी भी घायल हो गया। बदमाश दोनों के गले से सोने-चांदी की चेन और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।