IMG 8877

पोटका: बिजली गिरने से युवती की मौत

खबर को शेयर करें
IMG 8877

पोटका के हेंसलबिल गांव में बुधवार को अचानक मौसम खराब हो गया। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 23 साल की मुस्कान हांसदा की मौत हो गई।

बताया जाता है कि मुस्कान अपने घर के पास खड़ी थी। तभी तेज गरज के साथ बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद परिवार और गांव के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से गांव में दुख का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को भी दे दी गई है।