Jamshedpur: धतकीडीह तालाब के पास रहस्यमयी हालात में आग की लपटों में घिरा मिला व्यक्ति, TMH में भर्ती..

जमशेदपुर के धतकीडीह तालाब के समीप गुरुवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां से गुजर रहे लोगों ने एक व्यक्ति को शरीर पर आग लगी हुई अवस्था में सड़क पर चलते देखा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति के शरीर में आग लगी हुई थी और वह उसी हालत में आगे बढ़ रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए TMH पहुंचाया। घायल की पहचान धतकीडीह निवासी सत्तार खान के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि फिलहाल सत्तार खान की स्थिति स्थिर है और उनका इलाज जारी है। हालांकि उनके शरीर में आग कैसे लगी और घटना के पीछे क्या कारण है, इसका अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।


