72b7ae2f c92f 46a3 8143 0c579590f31a

जमशेदपुर: कमलपुर में हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो, दो गाय मिलीं, चालक फरार

खबर को शेयर करें
72b7ae2f c92f 46a3 8143 0c579590f31a

कमलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क किनारे झाड़ियों में फंसी हुई मिली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से दो गाय बरामद हुईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गायों को कहीं ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और झाड़ियों में जा घुसा।

हादसे के बाद गाड़ी में सवार लोगों ने वाहन निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद वे गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गए।

पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। वाहन पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गायों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। मामले की जांच जारी है।