बहड़ागोड़ा : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण, संरक्षण का दिया संदेश

बहड़ागोड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा पूर्वी सिंहभूम द्वारा विभिन्न मंडलों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत गालूडीह, बहड़ागोड़ा, बरसोल, चाकुलिया, जादूगोड़ा और धालभूमगढ़ क्षेत्रों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। साथ ही लोगों को जल, जंगल और प्रकृति के महत्व के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाने और पौधारोपण अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।


