22958

समाजसेवी रोहित दे ने विधायक सबिता महतो के समक्ष उठाया दुलमी विद्यालय में शिक्षकों की कमी का मुद्दा…

खबर को शेयर करें
22958

कुकड़ू प्रखंड के मध्य विद्यालय दुलमी में शिक्षकों की कमी और डेप्युटेशन पर कार्यरत शिक्षकों की समस्या को लेकर समाजसेवी रोहित दे ने ईचागढ़ विधायक Sabita Mahato से शिष्टाचार भेंट कर महत्वपूर्ण चर्चा की। यह मुलाकात विधायक के जमशेदपुर स्थित उलियान आवास पर हुई।

मुलाकात के दौरान रोहित दे ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव की जानकारी विधायक को दी। उन्होंने बताया कि पर्याप्त शिक्षकों के अभाव में बच्चों की नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित हो रही है। साथ ही विद्यालय में डेप्युटेशन पर कार्यरत दो शिक्षकों से संबंधित विषय भी विधायक के समक्ष रखा गया।

रोहित दे ने विद्यालय में शीघ्र पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की मांग करते हुए कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षकों की संख्या बढ़ाना आवश्यक है।

विधायक सबिता महतो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान क्षेत्र में शिक्षा के विकास, विद्यालयों की स्थिति में सुधार तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।