95EDD46F 2BDC 4045 A3E7 ECBEBEEA5638

जमशेदपुर : व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के निर्मलनगर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। 53 वर्षीय विजय दास ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि विजय दास पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था। मंगलवार शाम उनकी पत्नी बच्चों को ट्यूशन छोड़ने बाहर गई थीं। इसी दौरान उन्होंने यह कदम उठा लिया।

जब पत्नी घर लौटीं तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। विजय दास फंदे से लटके मिले। आनन-फानन में उन्हें टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक पेशे से प्लंबर थे और अपने पीछे पत्नी समेत तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।