पश्चिम उत्तर प्रदेश के चुनाव पर्यवेक्षक बने काशिफ रज़ा सिद्दीकी

आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा सिद्दीकी को 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
इस जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। काशिफ रज़ा सिद्दीकी लंबे समय से उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन और विचारधारा को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।
नई जिम्मेदारी मिलने पर काशिफ रज़ा सिद्दीकी ने कहा कि वह पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। साथ ही उन्होंने सांसद चंद्रशेखर आज़ाद का धन्यवाद किया।


