1000603920

Jamshedpur: टीका लगवाने के बाद बिगड़ी नवजात की हालत, घर पहुंचते ही हुई मौ’त, MGM अस्पताल पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

खबर को शेयर करें
1000603920

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में एक नवजात बच्चे की मौत के बाद सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

1000603921

बताया जा रहा है कि मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी बिट्टू रमनी के घर तीन दिन पहले बेटे का जन्म हुआ था। जन्म के बाद मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ थे जिसके बाद अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। सोमवार को परिवार नवजात को रूटीन वैक्सीन और चेकअप के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचा।

1000603919

परिजनों के अनुसार वैक्सीन लगने के बाद जब वे बच्चे को लेकर घर लौट रहे थे तभी अचानक बच्चे का शरीर नीला पड़ने लगा और उसकी हालत बिगड़ने लगी। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिवार वाले तुरंत उसे वापस एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिवार वालों का आरोप है कि अस्पताल में बच्चे को गलत इंजेक्शन लगाया गया जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।