1000587226

Jamshedpur:- साकची में जेएमएम जिला अध्यक्ष का स्वागत, संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद

खबर को शेयर करें
1000587226

जमशेदपुर के साकची स्थित संपर्क कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के पूर्वी सिंहभूम के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी के युवा नेता सिमरन भाटिया ने अपने साथियों के साथ उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान सिमरन भाटिया ने विश्वास जताया कि विक्टर सोरेन के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस मौके पर कैफ अंसारी, आलोक शर्मा, रोशन सोनकर, आयुष कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।