जमशेदपुर की आयशा तसनीम ने ICSE 10वीं में लहराया परचम, बायोलॉजी में 100/100 के साथ 97% अंक…

जमशेदपुर की होनहार छात्रा आयशा तसनीम ने ICSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97% अंक हासिल किए हैं। उनकी इस सफलता से परिवार, स्कूल और शहर में खुशी की लहर है।
आयशा Aspire Academy (Mango) की छात्रा हैं और D.B.M.S. English School, Kadma में पढ़ाई करती हैं। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि बायोलॉजी विषय में पूरे 100 में से 100 अंक हासिल करना रही जो उनके समर्पण और मेहनत को दर्शाता है।
इसके अलावा उन्होंने इंग्लिश में 97, हिंदी में 96, कंप्यूटर एप्लीकेशन में 96 और हिस्ट्री एंड सिविक्स में 96 अंक प्राप्त कर हर विषय में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
Aspire Academy के संचालक और शिक्षकों ने आयशा को बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। संस्थान ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताया है।

