1000584762

जामिया के ‘युवा कुंभ’ में प्रो. मजहर आसिफ के बयान “हम सबके भीतर महादेव का DNA है” पर उठी बहस…

खबर को शेयर करें
1000584762
Oplus_131072

नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में आयोजित ‘युवा कुंभ’ कार्यक्रम (जिसे RSS का समर्थन बताया जा रहा है) के दौरान प्रोफेसर मजहर आसिफ के एक बयान ने चर्चा को जन्म दे दिया है।

कार्यक्रम में बोलते हुए प्रो. आसिफ ने कहा कि भारत के सभी लोग एक ही मूल से जुड़े हैं और “हम सबके अंदर महादेव का DNA प्रवाहित हो रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि भले ही देश के लोग अलग-अलग भाषाएं बोलते हों और अलग-अलग संस्कृतियों का पालन करते हों लेकिन उनकी मूल पहचान एक ही है।

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पूर्व छात्र गौहर रज़ा ने कहा कि “DNA” को सांस्कृतिक या धार्मिक पहचान से जोड़ना एक राजनीतिक और वैचारिक दृष्टिकोण हो सकता है। उन्होंने जोर दिया कि वैज्ञानिक और संवैधानिक नजरिए से भारत की असली पहचान उसकी विविधता और बहुलता में निहित है।