1000547987

जमशेदपुर में भारी वाहनों के लिए नई सुविधा, ऋषभ ऑटोमोबाइल्स ने शुरू किया पहला सर्विस सेंटर…

खबर को शेयर करें
1000547987

जमशेदपुर शहर में ट्रक और ट्रेलर मालिकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। ऋषभ ऑटोमोबाइल्स सेल्स एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने जमशेदपुर में अपना पहला आधुनिक सर्विस सेंटर शुरू कर दिया है जिससे अब भारी वाहनों की सर्विसिंग और मेंटेनेंस पहले से अधिक आसान और बेहतर हो सकेगी।

1000548000

कंपनी के डायरेक्टर गौतम दत्ता और कुशाग्र दत्ता ने बताया कि झारखंड और बिहार जैसे राज्यों में भारी वाहनों की संख्या काफी अधिक है लेकिन उनके रखरखाव के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं सीमित हैं। ऐसे में यह सर्विस सेंटर ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। यहां समय पर और तकनीकी रूप से बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी जिससे वाहनों की परफॉर्मेंस और सेफ्टी दोनों में सुधार आएगा।

1000547996

सर्विस सेंटर का उद्घाटन योर्क कंपनी के एमडी गुरमुख सिंह और सीएफओ बिकाश पहाड़ी द्वारा किया गया। इस मौके पर सुजीत सिंह और प्रतीक बेहरा समेत कई प्रमुख लोग और ग्राहक मौजूद रहे।

1000547990

कार्यक्रम में गोल्ड लाइन ऑटोमोबाइल्स, शाइन लाइन ऑटोमोबाइल्स, रिलाइबल वाहन, एस यूनिवर्सल और असोसिएटेड इंजीनियर्स के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

1000547993

कंपनी के अनुसार यह सर्विस सेंटर आधुनिक मशीनों और प्रशिक्षित तकनीशियनों से सुसज्जित है जहां भारी वाहनों की मरम्मत और सर्विसिंग तेज, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता के साथ की जाएगी। इस पहल से स्थानीय परिवहन क्षेत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।