Jamshedpur:- वार्ड 25 की प्रत्याशी बाबर खान की बेटी कहकशां खानम ने किया इफ्तार पार्टी का आयोजन, कई लोग हुए शामिल…

जमशेदपुर में रविवार 16 मार्च को वार्ड नंबर 25 के प्रत्याशी बाबर खान की बेटी कहकशां खानम की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने भाग लिया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

इफ्तार पार्टी में मुख्य रूप से बाबर खान, अफरोज आलम, तहसीन हाशमी, सुल्तान अहमद, शाहनवाज हुसैन, यासीन खान, इमरान खान, सुल्तान, साहिर, तैमूर, आफताब खान, नसीर खान, अफसान खान, रोजी खातून, जुगनू, सादिया अंबारी, शाहिदा परवीन, तफसील खान, निदा खान, रेहान उर्फ मेहमान, होना हाशमी, अली शाह, फातमा, आयशा, अक्स, जोया, मरियम, आमना, अबू नवाज़, राजू, शमीम खान, गुलशन, ज़रीन, फरजाना, रिजवाना समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

इस दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी और समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

