Jamshedpur:टेल्को में शांति समिति की ओर से सामूहिक इफ्तार पार्टी, अमन-चैन की मांगी दुआ

रमजान के मौके पर रविवार 15 मार्च को टेल्को स्थित साबूज कल्याण संघ के प्रांगण में टेल्को थाना शांति समिति के तत्वावधान में सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी वर्ग और संप्रदाय के लोगों ने हिस्सा लिया और एक ही दस्तरखान पर बैठकर इफ्तार किया। इस अवसर पर प्रेम, भाईचारा और सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया गया।

इफ्तार के दौरान देश में अमन और शांति के लिए दुआ भी की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पुलिस उपाधीक्षक सुनील चौधरी, पुलिस मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक संजीव सिंह, टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी, केंद्रीय शांति समिति के सदस्य ओमप्रकाश उपाध्याय, नंदलाल सिंह, रियाजुद्दीन खान, आमिर सोहेल, कल्याणी शरण, चंद्रभान सिंह, मनोज सिंह, जिला पार्षद डॉ. परितोष सिंह, सोहेल खान (राजू), आमिर अली अंसारी, असगर अली जुगनू, शाहिद परवेज, सोनू खान, महेश प्रसाद, अनिल प्रकाश, निसार अहमद, मौलाना सैफुल्लाह, ब्रह्मानंद अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एमएल अली, डॉ. आदिल रशीद, मोहम्मद नौशाद और साबूज कल्याण संघ के सचिव मिथिलेश घोष समेत कई लोग मौजूद थे।
इस आयोजन को सफल बनाने में आमिर सोहेल, सोहेल खान, साजिद खान, मोहम्मद नौशाद, सैय्यद मुजफ्फरुल हक, असगर अली जुगनू, फैज, मोहम्मद असलम, सोनू खान, मंटू खान और आफताब सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।


