1000523444

जमशेदपुर में रोटरैक्ट क्लब का रक्तदान शिविर, 42 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित…

खबर को शेयर करें
1000523444

मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर सेवार्थह की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के सहयोग से आयोजित हुआ जिसमें युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

1000523435

शिविर के दौरान कुल 42 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का सबसे सरल और महान माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से रक्तदान करने से समाज में मानवता और सहयोग की भावना मजबूत होती है।

1000523456

इस आयोजन में रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर सेवार्थह के अध्यक्ष आरटीआर कुमार तेजस्वी, सचिव आरटीआर आफरीन शेख, महादान चेयर आरटीआर चिन्मय दास सहित अन्य रोटरैक्टर्स की सक्रिय भूमिका रही। सभी ने मिलकर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

1000523432

रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और अधिक से अधिक लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

1000523429

क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।