1000515671

गम्हरिया में बंद घर में चोरी, लाखों के गहने और 65 हजार नकद लेकर फरार हुए चोर…

खबर को शेयर करें
1000515671

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के पाकुड़गोड़ा इलाके में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और करीब 65 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

1000515686

मिली जानकारी के अनुसार घर के मालिक राज पांडे अपने परिवार के साथ किसी निजी काम से आरा गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने घर का फायदा उठाते हुए मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर घुसकर अलमारी में रखे कीमती आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

1000515675

जब परिवार को चोरी की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। हालांकि परिजनों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने ठीक से जांच करने के बजाय शिकायतकर्ता को ही डांट दिया और कहा कि 100 नंबर पर कॉल करने के बजाय सीधे थाना आकर लिखित शिकायत करनी चाहिए थी।

1000515687

इस बड़ी चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और चोरों की तलाश की जा रही है।