अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीपीआई कार्यालय में कार्यक्रम, समाजसेवा करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित…

जमशेदपुर के साकची स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के जिला कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद शगुफ्ता यासमीन मौजूद रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हर सामाजिक कार्य में महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। जब महिलाएं आगे आएंगी तो उनका शोषण कम होगा उन्हें उनके अधिकार मिलेंगे और महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज की महिलाएं तभी आगे बढ़ पाएंगी जब उन्हें हर क्षेत्र में समान अवसर मिलेगा।

इस मौके पर कई सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सम्मानित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया गया।


