1000512844

अल-कबीर कॉलेज में AI पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ समापन, विशेषज्ञों ने रखे अपने विचार…

खबर को शेयर करें
1000512844

अल-कबीर कॉलेज में “Artificial Intelligence (AI)” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शनिवार को समापन हो गया। “AI Unleashed: Innovations, Ethics and Impact across Emerging Real-world Domains” विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में देश-विदेश से आए विशेषज्ञों ने एआई के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।

1000512846

कार्यक्रम के दूसरे दिन हैदराबाद से आए श्री जय कुमार (निदेशक, BAP, NTT Data) ने एआई से जुड़े विषयों पर व्याख्यान दिया। वहीं बीआईटी सिंदरी के कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रमुख प्रोफेसर एस.सी. दत्ता ने “Modern Software Development में Agentic AI की संभावनाएं और चुनौतियां” विषय पर अपने विचार रखे। इसके अलावा इटली के यूनिवर्सिटी ऑफ ट्रेंटो से जुड़े डॉ. अम्मार इकबाल ने ऑनलाइन माध्यम से स्मार्ट और बेहतर मटेरियल सिंथेसिस और प्रोसेसिंग में एआई के उपयोग पर अपने शोध कार्य की जानकारी दी।

1000512842

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में एनआईटी जमशेदपुर के प्रोफेसर बी. रामचंद्र रेड्डी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान शहर के कई शोधकर्ताओं ने भी अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए।

1000512840

संगोष्ठी के समापन समारोह में झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इसमें जेसीएसटीआई के निदेशक श्री सुनील कुमार (IAS), एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. राजशेखर प्रसाद और ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. रंजीत कुमार सिंह शामिल थे। इसके साथ ही कबीर वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. मो. सलीम, सचिव मो. जियाउल मोबिन अंसारी, सदस्य जफर इमाम और राशिद अख्तर तथा कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के सदस्य शकील गनी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

1000512848

इस मौके पर श्री सुनील कुमार (IAS) ने एआई तकनीक के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित किया। वहीं एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधर ने शिक्षा के क्षेत्र में एआई के बेहतर उपयोग पर जोर दिया।

1000512854

कार्यक्रम के अंत में संगोष्ठी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों, शोधकर्ताओं और प्रायोजकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी की संयोजिका डॉ. चंदना कुमारी ने कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, सहयोगियों, विद्यार्थियों और मीडिया कर्मियों को धन्यवाद दिया।