1000510059 scaled

घाटशिला महाविद्यालय में 7 मार्च को होगा बाहा मिलन समारोह, छात्र नेता दुलाल हेंब्रम ने किया कैंपस का निरीक्षण…

खबर को शेयर करें
1000510059

आगामी 7 मार्च को घाटशिला महाविद्यालय में आयोजित होने वाले बाहा मिलन समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में छात्र नेता दुलाल हेंब्रम ने गुरुवार शाम अपने कार्यकर्ताओं के साथ कॉलेज कैंपस का निरीक्षण किया और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दुलाल हेंब्रम ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाहा मिलन समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं पारंपरिक वेशभूषा (ट्रेडिशनल लुक) में शामिल होकर समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

इस मौके पर बिजॉय हेंब्रम, विशाल टुडू, पंकज कर्मकार, फागू मार्डी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।