1000481174

Jamshedpur: ‘मानगो की बेटी’ बनकर मैदान में उतरीं डॉ. बनिता सहाय, चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन…

खबर को शेयर करें
1000481174

मानगो नगर निगम के आगामी मेयर चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मेयर पद की प्रत्याशी डॉ. बनिता सहाय के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन आकाश चौधरी बिल्डिंग, पांचवां तल्ला, डिमना ट्रांसपोर्ट नगर, मानगो में किया गया।

कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ नागरिक समिति के केंद्रीय अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, समाजसेवी शबाना और मेयर प्रत्याशी डॉ. बनिता सहाय ने संयुक्त रूप से विधि-विधान के साथ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि शिवपूजन सिंह ने समर्थकों की मौजूदगी में फीता काटकर और नारियल फोड़कर कार्यालय का शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान परिसर में उत्साह का माहौल रहा। समर्थकों ने डॉ. बनिता सहाय के समर्थन में नारे लगाए और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। बताया गया कि इस चुनावी कार्यालय के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को सुना जाएगा और चुनाव प्रचार की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाएगा।

इस मौके पर डॉ. बनिता सहाय ने कहा कि वह राजनीति में नेता बनकर नहीं, बल्कि मानगो की बेटी बनकर जनता की सेवा करने आई हैं। उनका लक्ष्य मानगो का सर्वांगीण विकास, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और स्वच्छ छवि के साथ नगर निगम का संचालन करना है। उन्होंने बताया कि उनका चुनाव चिह्न “बिस्कुट छाप” है जो क्रम संख्या 06 पर है।

शिक्षाविद एवं समाजसेवी मनोज किशोर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि मानगो को एक शिक्षित और समर्पित मेयर की जरूरत है और डॉ. बनिता सहाय इस पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं।

उद्घाटन समारोह में मनोज किशोर, राजाराम पंडित, सुशील कुमार, ताहिर हुसैन, उमेश सिंह, गौतम दास, अनीता सिंह, बबली मीरा, किरण दीदी, साबरा बीवी, शबाना बानो, अमित कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, शरत श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं।