झारखंड की सियासत में नया मोड़, पाकुड़ के पूर्व विधायक अकील अख्तर की AIMIM में एंट्री…

झारखंड की राजनीति में रविवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। झारखंड के पाकुड़ के पूर्व विधायक जनाब अकील अख्तर ने हैदराबाद स्थित दरुस्सलाम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पार्टी की सदस्यता AIMIM प्रमुख बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने स्वयं दिलाई।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने अकील अख्तर को पार्टी का पट्टा पहनाकर औपचारिक रूप से पार्टी में स्वागत किया।
वहीं प्रदेश महासचिव (संगठन) महताब आलम, प्रदेश महासचिव इंतेखाब अंसारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष कैसर इमाम तथा कोल्हान प्रमंडल प्रभारी सलीक जावेद ने भी उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
AIMIM में अकील अख्तर के शामिल होने से झारखंड में मजलूमों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज़ को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेताओं ने इसे झारखंड में संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम बताया।


