Jamshedpur: 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के लिए जमशेदपुर के चार हैंडबॉल खिलाड़ी चयनित…

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। यह प्रतियोगिता अंडर-19 बालक वर्ग (हैंडबॉल) के लिए आयोजित की जा रही है।
इस टीम में जमशेदपुर के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो शहर के लिए गौरव की बात है। चयनित खिलाड़ियों में ज़ेहान अली, निर्भय सिंह, अमित और निशांत सिंह शामिल हैं।
राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 26 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक गुजरात के सोमनाथ में आयोजित होगी। चारों खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खिलाड़ियों के चयन पर खेल प्रेमियों, परिजनों और प्रशिक्षकों ने खुशी जताई है तथा सभी को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


