1000412544

Al Kabir College के सिविल इंजीनियरिंग छात्रों ने हासिल किया प्रथम पुरस्कार…

खबर को शेयर करें
1000412544

12 एवं 13 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), जमशेदपुर में दो दिवसीय औद्योगिक–अकादमिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के दूसरे दिन आयोजित मॉडल प्रस्तुति एवं प्रतियोगिता में अल-कबीर पॉलिटेक्निक, जमशेदपुर के डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र अभिषेक साहू, अभिषेक चक्रवर्ती एवं मो० कैफ अंसारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।

छात्रों द्वारा प्रस्तुत मॉडल “ल्यूमिना कांक्रीट” को महाविद्यालय वर्ग की मॉडल प्रस्तुति प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। यह मॉडल कांक्रीट के कर्टन वॉल की अवधारणा पर आधारित है जिसमें दीवारों और छत पर ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से विभिन्न प्रकार के आकर्षक व प्रकाशमान डिजाइन प्रदर्शित किए जा सकते हैं।

इस मॉडल का निर्माण संस्थान के प्राचार्य श्री वारिस सरवर इमाम के दिशा-निर्देशन तथा सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष श्री मो० शहाबुद्दीन अंसारी के मार्गदर्शन में किया गया। एनआईटी जमशेदपुर द्वारा छात्रों को प्रथम पुरस्कार के साथ ₹20,000/- की नकद राशि भी प्रदान की गई।

छात्रों की इस उपलब्धि से संस्थान के मैनेजमेंट, ट्रस्टी, शिक्षकगण सहित पूरे संस्थान में गर्व और खुशी का माहौल है। वहीं विद्यार्थियों में भी उत्साह और हर्ष देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर प्राचार्य श्री वारिस सरवर इमाम ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान से जुड़े प्रत्येक विद्यार्थी को सदैव सजग रहकर अपनी प्रतिभा को निखारने का निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।