1000381439

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय शिक्षेतर कर्मचारी संघ ने विधायक सोमेश सोरेन को दी जीत की बधाई, कर्मचारियों के समस्याओं पर हुई चर्चा…

खबर को शेयर करें
1000381439

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के संयुक्त शिक्षेतर कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज यानी 20 नवंबर गुरुवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक श्री सोमेश सोरेन से मिला। प्रतिनिधिमंडल में संघ के उपाध्यक्ष श्री चैतन्य शिरोमणि, कार्यकारिणी सदस्य श्री नारायण नाग, श्री रोहित विश्वकर्मा, श्री के. प्रभाकर राव, श्री जय किशोर प्रसाद तथा श्री विष्णु पदो दाश शामिल थे।

संघ के सदस्यों ने विधायक श्री सोरेन को उनकी चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई दी। इस दौरान संघ के उपाध्यक्ष श्री चैतन्य शिरोमणि ने उन्हें गुलदस्ता और शाल भेंट कर सम्मानित किया तथा कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को उनके समक्ष विस्तार से रखा।

विधायक सोमेश सोरेन ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द ही अलग से बैठक कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया।