1000369208

Chandil: बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में बाइक सवार हादसे के शिकार, दोनों घायल…

खबर को शेयर करें
1000369208

निमदीह में आज यानी रविवार शाम लगभग 6 बजे एक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक में सवार दो युवक एक बुजुर्ग को बचाने के दौरान बाइक पर से नियंत्रण खो बैठे और गिर पड़े।

हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एम्बुलेंस के जरिए चांडिल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनका इलाज जारी है।