1000357642 scaled

Breaking:टाटा रांची हाईवे में बुंडू टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, कई लोगों की मौत की खबर…

खबर को शेयर करें
1000357642

गुरुवार दोपहर टाटा-रांची हाईवे पर बुंडू टोल प्लाजा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार में जा रही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है।

इस घटना के बाद एक वीडियो सामने आया है जिसमें सड़क किनारे कई लोग अचेत अवस्था में पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

पहली झलक में यह प्रतीत होता है कि हादसा बेहद गंभीर था और कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।