Jharkhand: छठ महापर्व पर झारखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, 25 अक्टूबर से बारिश की संभावना…

दिवाली के बाद अब झारखंड में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच रांची मौसम केंद्र ने राज्य के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। राहत की बात यह है कि 23 और 24 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 25 अक्टूबर से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है जो छठ पूजा के दौरान खलल डाल सकती है।
25 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का रुख
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी अंडमान सागर में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है जो तमिलनाडु तट की ओर बढ़ सकता है। इस सिस्टम का असर झारखंड के मौसम पर भी दिखेगा। 25 अक्टूबर के बाद राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
प्रमुख शहरों का तापमान और वायु गुणवत्ता (AQI):
•रांची: अधिकतम 31°C, न्यूनतम 21°C, AQI 128
•धनबाद: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 23°C, AQI 154
•जमशेदपुर: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 22°C, AQI 144
•बोकारो: अधिकतम 33°C, न्यूनतम 23°C, AQI 150
22 अक्टूबर को पलामू के डाल्टनगंज में सबसे अधिक तापमान 34.6°C रिकॉर्ड किया गया जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 16.5°C दर्ज हुआ। रांची में अधिकतम तापमान 30.7°C और न्यूनतम 19.6°C रहा।
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 23 और 24 अक्टूबर को पूरे झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद अंडमान में बन रहे सिस्टम का असर दिखेगा जिससे 25 अक्टूबर से आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि अगले दो दिनों तक बारिश की कोई आशंका नहीं है।

