1000346240
|

Big Breaking: सोनारी में स्क्रैप टाल में भीषण आग, लाखों का नुकसान, बस्ती तक फैली दहशत…

खबर को शेयर करें
1000346240

जमशेदपुर के सोनारी में देर रात एक स्क्रैप टाल में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना रात करीब साढ़े एक बजे के आसपास हुई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ये आशंका जताई जा रही है कि आग पटाखों की वजह से लगी थी

आग इतनी तेज थी कि पास की बस्तियों तक फैलने का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय पर फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से एक बड़ी त्रासदी टल गई।

स्क्रैप टाल के मालिक सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि वे पूजा करके घर लौटे ही थे कि अचानक लोगों ने उन्हें फोन कर आग लगने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग में पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है कई कीमती मशीनें और सामान जलकर राख हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि नीरज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि विधायक को सूचना दी गई और तत्परता दिखाते हुए दमकल विभाग से मदद मांगी गई जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

वहीं पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि आसपास छोड़े गए पटाखों से आग लगी होगी हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सोनारी की यह घटना शहर के सुरक्षा और फायर मैनेजमेंट सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करती है। दीपावली के दौरान पटाखों और पूजा सामग्री के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है लेकिन सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त नहीं दिखते।

घनी आबादी के बीच स्थित स्क्रैप टाल खुद एक संभावित खतरा हैं क्योंकि इनमें ज्वलनशील सामग्री बड़ी मात्रा में रखी होती है। इस हादसे से यह साफ है कि प्रशासन को ऐसे टालों की नियमित जांच करनी चाहिए अग्नि सुरक्षा उपकरण अनिवार्य करने चाहिए और नागरिकों को भी जागरूक बनाना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।