Electric Depart SDO Beaten In Mango, FIR Lodged
मानगो में बिजली विभाग के एसडीओ के साथ मारपीट, मामला पहुंचा मानगो थाना।
जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत रोड नंबर 8 में आज गुरूवार को मानगो बिजली विभाग के एसडीओ शाहनवाज अंसारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है दरअसल जवाहर नगर रोड नंबर 8 के एक मकान में मीटर छेड़छाड़ की सूचना बिजली विभाग को मिली थी जिसके बाद आज गुरूवार को एसडीओ जांच करने रोड नंबर 8 जवाहर नगर पहुंचे इसी बीच घर के मालिक ने सगीर नामक युवक को बुला लिया जिसने आते ही बातचीत के दौरान एसडीओ शाहनवाज अंसारी पर हमला कर दिया तुरंत इसकी जानकारी मानगो थाना को दी गई थाना के घटनास्थल पर पहुंचने के पहले ही सगीर वहां से फरार हो गया।
फिलहाल एक युवक को थाना ले जाकर पूछताछ की जा रही है
मानगो थाना में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज हो चुकी है।


