पूर्व महालेखाकार और कांग्रेस नेता बेंजामिन लकड़ा का निधन, रांची में ली अंतिम सांस…

झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व महालेखाकार बेंजामिन लकड़ा का शनिवार अहले सुबह निधन हो गया। वे रांची के सेंटेविटा हॉस्पिटल में भर्ती थे जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।
बेंजामिन लकड़ा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सक्रिय सदस्य थे। पार्टी संगठन को मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा। पूर्व महालेखाकार होने के नाते उन्होंने वित्तीय मामलों में भी कांग्रेस को मार्गदर्शन दिया।
आदिवासी समुदाय से आने वाले लकड़ा ने हमेशा ग्रामीण विकास और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी। उनके निधन से झारखंड की राजनीति और कांग्रेस परिवार को बड़ी क्षति हुई है।

