जमशेदपुर के कदमा में 24 घंटे के भीतर फिर चेन छिनतई, पूजा कर लौट रही महिला से बाइक सवारों ने छीनी चेन…

कदमा में अपराधी लगातार सक्रिय हैं। शनिवार सुबह फार्म एरिया रोड नंबर-10 पर पूजा कर लौट रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली।
महिला अपने देवर के साथ घर लौट रही थी तभी बदमाशों ने झपट्टा मार दिया। चेन का कुछ हिस्सा महिला के पास रह गया और बाकी लेकर बदमाश फरार हो गए।
पीड़िता ने पूर्व भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह को सूचना दी जिनकी मदद से थाने में शिकायत दर्ज की गई। राजेश सिंह ने कहा कि शहर में बढ़ती छिनतई की घटनाएं लोगों के लिए चिंता का विषय हैं और प्रशासन को इस पर तुरंत रोक लगानी चाहिए।
गौरतलब है कि शुक्रवार को यानी बीते दिन भी कदमा में मॉर्निंग वॉक कर रहे एक खिलाड़ी से चेन छीन ली गई थी। लगातार दूसरे दिन हुई इस घटना से इलाके में भय है।

