जमशेदपुर में फुटबॉल खिलाड़ी से चेन छिनतई, मॉर्निंग वॉक के दौरान नकाबपोशों ने दिखाई पिस्टल…

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक फुटबॉल खिलाड़ी से चेन छिनतई की घटना सामने आई। लिंक रोड पर मॉर्निंग वॉक कर रहे रामदेव सिंह को बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने पिस्टल दिखाकर रोक लिया और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शी एस.एल. दास ने बताया कि वारदात इतनी तेजी से हुई कि लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन असफल रहे।
घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकाबंदी की। पुलिस अब CCTV फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान में जुटी है।

