1000318251

Jharkhand: दनुआ घाटी में कंटेनर-ट्रक की टक्कर के बाद भीषण आग, चालक सुरक्षित…

खबर को शेयर करें
1000318251

जीटी रोड स्थित दनुआ घाटी में शनिवार तड़के करीब ढाई बजे बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर साइड ले रहे एक ट्रक और कंटेनर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि दोनों वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, ASI बादल महतो और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने साहस दिखाते हुए कंटेनर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि वाहनों का बड़ा हिस्सा और उनमें लदा सामान पूरी तरह जल गया।

हादसे के कारण जीटी रोड पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी जिसे पुलिस ने धीरे-धीरे नियंत्रित कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।