1000318244

Jharkhand: दुर्गा पूजा पर राजधानी में रात्रि बस सेवा शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत…

खबर को शेयर करें
1000318244

राजधानी में दुर्गा पूजा पंडालों के पट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। इसी को देखते हुए नगर निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रात्रि बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह सेवा 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी।

प्रशासन के निर्देश पर छह अलग-अलग रूट पर दो-दो बसें रात 12 बजे तक या यात्रियों के मिलने तक चलेंगी। इन बसों में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, इस बार यात्रियों को किराया देना होगा, जबकि पहले नि:शुल्क सेवा दी जाती थी।

रात्रि बस सेवा के रूट

  1. ओरमांझी चौक से ट्रेकर स्टैंड
  2. बरियातू कांके चौक से जाकिर हुसैन पार्क
  3. कांके रोड तुपुदाना चौक से होटल रेडिसन ब्लू चौक
  4. बिरसा चौक-हिनू-धुर्वा गोलचक्कर से होटल रेडिसन ब्लू चौक
  5. बिरसा चौक-हिनू-धुर्वा गोलचक्कर से कांटाटोली चौक
  6. हरमू रामपुर से कांटाटोली चौक

यातायात और पार्किंग व्यवस्था में बदलाव

•28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।
•शाम 4 बजे से सुबह 4 बजे तक मुख्य मार्गों पर निजी वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा और छोटे मालवाहक वाहन नहीं चल सकेंगे।
•स्टेशन रोड पंडाल के पास पार्किंग पर रोक लगा दी गई है। श्रद्धालु अब अपनी गाड़ियां संत पॉल्स स्कूल मैदान में पार्क कर सकेंगे।

यह सभी व्यवस्थाएं दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर की गई हैं।