1000318240

झारखंड जेल भर्ती 2025 : 1778 पदों पर निकली बहाली, 7 नवंबर से करें ऑनलाइन आवेदन…

खबर को शेयर करें
1000318240

झारखंड की जेल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बड़ी भर्ती निकाली गई है। गृह, जेल एवं आपदा प्रबंधन विभाग में कुल 1778 पदों पर नियुक्ति होगी। इसमें 1733 कक्षपाल और 45 सहायक कारापाल के पद शामिल हैं।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 7 नवंबर 2025 से 8 दिसंबर 2025 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा पास करनी होगी। पुरुषों को 1600 मीटर दौड़ 6 मिनट में और महिलाओं को 10 मिनट में पूरी करनी होगी। सहायक कारापाल पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने के बाद ही लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

कक्षपाल के 1733 पदों में 35 बैकलॉग रिक्तियां भी शामिल हैं। इनमें 606 पद भूतपूर्व सैनिकों और गृह रक्षकों के लिए आरक्षित हैं। नियमित भर्ती में 1634 पुरुष और 64 महिला कक्षपाल के पद हैं। वहीं, सहायक कारापाल के 45 पदों पर भी विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।

योग्यता और आयु सीमा
•कक्षपाल : न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष (वर्गानुसार छूट लागू)। पूर्व सैनिकों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष।
•सहायक कारापाल : न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 से 40 वर्ष (वर्गानुसार छूट लागू)। पूर्व सैनिकों को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी।