IMG 20250926 WA0026
|

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर : बागबेड़ा इलाके में पुलिस ने बीती देर रात बड़ी कार्रवाई कर दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर गांधीनगर बस्ती में की गई इस छापेमारी में पुलिस ने गांधीनगर निवासी बादल मुखी और करण पात्रो को दबोचा। दोनों के पास से एक पिस्टल और एक मैगजीन बरामद की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद हथियारों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन्हें कहां से लाया गया और किन वारदातों में इस्तेमाल करने की योजना थी। बागबेड़ा थाना के एएसआई संतोष कुमार के बयान पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है और उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी छानबीन कर रही है।थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि दोनों आरोपियों के नेटवर्क और संभावित गिरोह से संबंधों की गहन जांच की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में इलाके में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे थे।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल संभावित अपराध टल गया, बल्कि अपराधियों के हौसले भी पस्त हुए हैं। अधिकारियों ने दोहराया कि बागबेड़ा और आसपास के इलाकों में अवैध हथियार रखने वालों और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।