1001387709
|

जमशेदपुर में पोपो मुंडा गोलीकांड के फरार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पोपो मुंडा गोलीकांड के दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई।घटना 17 सितंबर की शाम की है, जब गांधी नगर मोहल्ले में अपराधियों ने पोपो मुंडा पर फायरिंग कर उसे घायल कर दिया था।

मामले में बागबेड़ा थाना कांड संख्या 96/25 दर्ज किया गया था और बादल समासी व करन पात्रो को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। दोनों तब से फरार चल रहे थे।पुलिस को 25 सितंबर को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर लौटे हैं। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने छापेमारी कर बादल समासी के घर से दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपराध की बात स्वीकार कर ली।गिरफ्तार बादल समासी (21), विजय समासी का पुत्र है, जबकि करन पात्रो (17) सल्लु पात्रो का बेटा है। दोनों गांधी नगर, थाना बागबेड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम के निवासी हैं।

हथियार बरामदगी को लेकर थाना में कांड संख्या 98/25 दर्ज की गई है।पुलिस के अनुसार बादल समासी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 2021 में उस पर चोरी के मामले (कांड संख्या 55/21, धारा 380 भादवि) में कार्रवाई की गई थी।छापेमारी दल में थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव, जेवियर होरो, आलोक कुमार, संतोष कुमार और सुनील कुमार यादव शामिल थे।