1000314353

3000 से अधिक श्रमिक मित्रों के हक़ की लड़ाई: जमशेदपुर प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से की मुलाकात…

खबर को शेयर करें
1000314353

झारखंड प्रदेश श्रमिक मित्र संघ और पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के प्रतिनिधियों ने सोमवार को श्रम विभाग के मंत्री संजय यादव से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने किया।

प्रतिनिधियों ने बताया कि राज्य में 3000 से अधिक श्रमिक मित्र कार्यरत हैं जिनमें से पूर्वी सिंहभूम जिले में 100 से ज्यादा सक्रिय हैं। ये श्रमिक मित्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लाभुकों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं लेकिन अब तक उन्हें नियमित मानदेय नहीं मिला है। केवल प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि जिले में श्रमिक मित्रों से काम लिया जा रहा है लेकिन उनकी हाजिरी नहीं दर्ज की जा रही और प्रोत्साहन राशि भी समय पर नहीं मिल रही। इससे उनके श्रम और अधिकारों की अनदेखी हो रही है।

मंत्री संजय यादव ने आश्वासन दिया कि इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी और सभी श्रमिक मित्रों को उनका न्यायोचित अधिकार दिलाया जाएगा।

बैठक में श्रमिक मित्र जिला अध्यक्ष सुशेन कालिंदी के साथ पीतांबर हंसदा, किसंदर सरदार, खुदीराम मुर्मू, विनोद बा, टीबु सोरेन, सुनिर्मल किस्कू, झांटू महतो समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में श्रमिक मित्र मौजूद रहे।