Breaking news | National | देश
BREAKING: सपा नेता आज़म खान 23 महीने बाद जेल से रिहा…

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आज़म खान 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हो गए। उन्हें 17 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था।
उनकी रिहाई के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। बसपा में शामिल होने की अटकलों को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और विधायक शिवपाल यादव ने खारिज कर दिया है।
आजम खान को दर्ज सभी 72 मामलों में जमानत मिल चुकी है। रामपुर कोर्ट में दो जुर्माने जमा करने के बाद उनकी रिहाई संभव हो पाई।


