28 09 2022 thief 23104223
|

टेल्को कॉलोनी में चोरों का आतंक, टाटा कमिंस कर्मी के घर से लाखों की चोरी…

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला कॉलोनी रोड नंबर-8, क्वार्टर नंबर के2/34 का है, जहां टाटा कमिंस के कर्मचारी चैतन्य मुर्मू के घर से देर रात चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।चैतन्य मुर्मू ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तय है और उसी के लिए जेवर व कपड़े खरीदे गए थे। चोरों ने बेटी की अलमारी से करीब 20 हजार रुपये के कपड़े समेत जेवरात चुरा लिए। घटना के समय उनका परिवार घाटशिला स्थित गांव गया हुआ था और घर पर केवल वे ही रह रहे थे।

स्थानीय लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस चेकिंग के नाम पर केवल वसूली करती है जबकि अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। लगातार हो रही घटनाओं ने लोगों के भीतर दहशत और गुस्सा दोनों पैदा कर दिया है।बताया जा रहा है कि डेढ़ माह पूर्व भी पड़ोसी विनय कुमार झा की स्पलेंडर बाइक चोरी हुई थी। आरोपी को पुरूलिया से गिरफ्तार किया गया था, मगर पुलिस ने अब तक उसे रिमांड पर नहीं लिया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पड़ोस की एक छात्रा ने जानकारी दी कि रात 1 से 1.30 बजे के बीच कुछ संदिग्ध आवाजें सुनी थीं, लेकिन सुबह चोरी की खबर मिलने पर ही उसे शक हुआ। पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा कर रही है।