1000312064

Breaking: बक्सर-टाटा सुपरफास्ट की बोगी में लगी आग, मचा हड़कंप…

खबर को शेयर करें
1000312064

सोमवार को बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना विद्यासागर और जामताड़ा स्टेशन के बीच कलाझारिया गांव के पास हुई।

बताया जा रहा है कि इंजन के बाद तीसरी बोगी से अचानक धुआं और लपटें निकलने लगीं। लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोकी जिसके बाद घबराए यात्री बोगियों से कूदने लगे। हालांकि गनीमत रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और न ही कोई जनहानि हुई। रेलवे स्टाफ ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पा लिया।

घटना के बाद ट्रेन करीब 45 मिनट तक रुकी रही। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद इसे दोबारा रवाना किया गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण बोगी के नीचे अंडर गियर से उठी चिंगारी बताया जा रहा है।

लगातार हो रही रेल घटनाओं को लेकर यात्रियों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सरकार सुरक्षा पर ध्यान देने के बजाय केवल किराया बढ़ाने और घोषणाएं करने में व्यस्त है। यात्री पूछ रहे हैं कि आखिर “रेल मंत्री कब जागेंगे?”