1000306891

झारखंड में बदल रहा है फिर एक बार मौसम, अगले दो दिन तक होगी बारिश…

खबर को शेयर करें
1000306891

झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ इलाकों में गर्जन, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

बुधवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि 19 और 20 सितंबर को राज्य के कई जिलों में बारिश होगी। हालांकि 22 सितंबर के बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर बने ऊपरी वायु चक्रवात का असर झारखंड पर भी पड़ सकता है।

जिलों का तापमान
•दुमका, गोड्डा और पाकुड़ : 33-34 डिग्री
•साहिबगंज और जामताड़ा : 32-33 डिग्री
•चतरा, गढ़वा और पलामू : 33 डिग्री
•रांची और खूंटी : करीब 29 डिग्री
•हजारीबाग और बोकारो : 30-32 डिग्री
•पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा : 33 डिग्री तक

1 जून से 17 सितंबर तक झारखंड में औसतन 1119.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य (935.3 मिमी) से करीब 20% अधिक है।

सबसे ज्यादा बारिश
•पूर्वी सिंहभूम : 1581.4 मिमी (58% अधिक)
•रांची : 1419.3 मिमी (49% अधिक)
•सरायकेला-खरसावां : 1402.3 मिमी (51% अधिक)
•धनबाद : 1298.6 मिमी (34% अधिक)

कम बारिश वाले जिले
•पाकुड़ : 795.6 मिमी (24% कम)
•गोड्डा : 734.5 मिमी (10% कम)
•देवघर : 762.4 मिमी (13% कम)

बाकी जिलों में बारिश सामान्य या उससे थोड़ी अधिक दर्ज की गई है।